बुधवार, 12 सितंबर 2018

हम थोड़े से हैं...........

www.nilkhamos.blogspot.com


हम थोड़े से तो जरूर हैं तुम्हारी जिन्दगी में शामिल।
वो अलग बात कि नहीं हूं बिल्कुल मैं तुम्हारे काबिल।


हम दखल जो देते रहें हैं तुम्हारी हर बात पे,
ऐसे तो नहीं कर सकता मैं कभी तुम्हे हासिल।


कसम से न आऊंगा दुबारा लौटकर तुम्हारी ज़िन्दगी में,
सिर्फ कर लो अपने दिल में मुझे जरा सा शामिल।


मुझे हर गुनाह क़बूल अब सजा दो तुम मुझे,
दिन में खाता हूं ठोकरें बिन तुम्हारे रात है बोझिल।


तुम्हारी वफाओं की सुनानी है कहानी "ख़ामोश" जहाँ को,
सामने आ जाओ तुम यार एक बार बन के मेरे कातिल।
..............................................................................
                     अमित कुमार ख़ामोश

गुरुवार, 6 सितंबर 2018

सोचता हूँ कि......

www.nilkhamos.blogspot.com

सोचता हूँ कि उनसे इश्क का इजहार कर दूँ,
अपनी मुहब्बत में उनको बेकरार कर दूँ।
कब का छोड़ दिया मैंने करना कत्ल वरना,
मैं तो निगाहों से शिकार कर दूँ।
..............................................................
            अमित कुमार ख़ामोश

बुधवार, 5 सितंबर 2018

वो कहते हैं कि उनके.................

www.nilkhamos.blogspot.com

वो कहते हैं कि उनके बिना हम नहीं जी पाएंगे।
हम वो हैं कि जहर शराब में मिलाकर पी जाएंगे।

हम हुए सबके सामने साबित गुनेहगार तो,
बनकर गवाह अदालत वो भी जाएंगे।

थका सा चाँद बुझी रोशनी बोझिल सी ये रात,
कह दो आ जाएं वो तो चिराग़ फिर जी जाएंगे।

मंजूर नहीं हमको जो सज़ा ज़माने ने मुझे दे दी,
कराने कत्ल हम उनकी नज़रों के सामने ही जायेंगे।

छोड़ दो साथ गम न होगा "ख़ामोश" दिल को मगर,
दोस्त समुन्दर को अपनी आंखों का दे पानी जाएंगे।
................................................................................
            अमित कुमार ख़ामोश

मंगलवार, 4 सितंबर 2018

वो मेरे दर्द की इंतिन्हा..................

www.nilkhamos.blogspot.com

वो मेरे दर्द की इंतिन्हां देखेंगे।
वो मेरी सब मजबूरियां देखेंगे।

जलाकर सबके दिल ओ जिस्म,
वो कई रोशनियां देखेंगे।

रहकर जश्न ए महफ़िल में,
वो मेरी तन्हाइयां देखेंगे।

होकर आबाद इस जहां में,
वो मेरी बरबादियां देखेंगे।

तुम निकले सैलाब लेकर जो " ख़ामोश",
वो राह में तबाहियां देखेंगे।
..................................................................................
                   अमित कुमार ख़ामोश

तुम ही से तो मेरा........

www.nilkhamos.blogspot.com


तुम ही से तो मेरा वजूद है।
धड़कना दिल इसका सबूत है।


ढूँढते तुमको फ़िरते सब इबादत खाने में,
खुद को ढूँढते हम बस इतना जरूर है।



लगया न गले हमने किसी को मुहब्बत से,
बनाकर आदमी मुझको तुमने की करतूत है।



बसा लेंगें तुमको अपने मकान ए इश्क में,
माना जिस्म कमजोर मगर दिल मजबूत है।



रूठ गए तुम  तो "ख़ामोश" किधर जाएंगे,
कैसे उतरेगा चढ़ा मुझपे तुम्हरा जो सरूर है।
...................................................................................
                  अमित कुमार ख़ामोश


कोई चला गया कहीं मेरा .........

www.nilkhamos.blogspot.com

कोई चला गया कहीं मेरा दिल तोड़ कर।
फरार हो गया परिंदा आशियाना छोड़ कर।


जो करते बयाँ लफ्ज ए मुहब्बत जुबाँ से,
कैसे चले जाते हैं वो ऐसे मुँह मोड़ कर।


घूमता हूँ बंजारा बनकर न मिलेगा पता मेरा,
बना लेते हैं ठिकाना सबसे दिल जोड़ कर।


खता मेरी कि मैं सिर्फ उनको देखता हूँ,
गुजर जाते हैं मुझसे वो चेहरा फेर कर।


उम्र भर भागते रहते "ख़ामोश" उनके पीछे,
इक बार लग जाते मेरे गले वो दौड़ कर।
....................................................................................                          अमित कुमार ख़ामोश




सोमवार, 3 सितंबर 2018

मेरे मिट जाएं गम कुछ ............

www.nilkhamos.blogspot.com


मेरे मिट जाएं गम तुम ऐसा कर दो।
कुछ न सही तो अपने  जैसा कर दो।


तुम्हारे पहलू में सम्हल जाए मेरा दिल,
इतना सा फायदा तुम मेरा कर दो।


देकर पनाह सबको अपनी महफ़िल में,
जो बेघर हैं उन्हें तुम सहारा कर दो।


छिपाते फ़िरते हैं वो जमाने से इश्क तो,
बयाँ न लफ्जों में तो आंख से इशारा कर दो।


क्या है "ख़ामोश" जो तुम न कर सको,
नजरों से तुम दुश्मन को भी अपना कर दो।
................................................................................
                  अमित कुमार ख़ामोश




शनिवार, 1 सितंबर 2018

लौट आना मेरे पास जब शाम हो..........

www.nilkhamos.blogspot.com

लौट आना मेरे पास जब शाम हो जाये।
अधूरा जो रह गया वो मेरा काम हो जाये।

हर कोई चाहता है तुमसे दिल्लगी करना,
करेंगे हम ऐसी दोस्ती कि नाम हो जाये।

सब आते हैं पूछने मेरे दर्द ए दिल की वजह,
डरता हूँ बताने से कहीं वो न बदनाम हो जाये।

तुम्हारे साथ रहकर हमें होता था जो नशा,
मिलता नहीं कोई अब जिसके साथ इक जाम हो जाये।

ढूंढ़ते फिरते हैं "ख़ामोश" मेरे जैसा कोई आशिक,
देखें कहीं कोई आज फिर सरेआम हो जाये।
.............................................................................
           अमित कुमार ख़ामोश




होती नहीं मुलाकात उनसे...........

http://www.nilkhamos.blogspot.com

होती नहीं मुलाकात उनसे अकेले में।
तन्हा मेरी ज़िंदगी  होकर भी मेले में।

लगी है जो मेरे दिल जिगर में,
वो आग हो नहीं सकती शोले में।

आये मेरे पास बहाना आँसुओ का लेकर,
कम हो जाए मेरा गम शायद रोने में।

गुजर गयी मेरी सांसे वफ़ा करते करते,
लम्हा नहीं लगा उन्हें वेवफाई करने में।

लिये चलते हैं "ख़ामोश" दर्द ए दिल की दवा,
कहाँ देर लगती है किसी को जख्म देने में।
..................................................................................
                       अमित कुमार ख़ामोश

तेरी नजरों का तीर............

http://www.nilkhamos.blogspot.com

तेरी नजरों का तीर जो मेरी ओर चला था।
मैं लेने मरहम ए जख्म तेरी ओर चला था।

मैंने खाई चोट खुद ही दीवार बनकर,
जिस कदर होकर मैं नशे में चूर चला था।

कर ली दुनिया हासिल जिसने अपने दम पर,
हकीकत में वो जमीं से बहुत दूर चला था।

उतारी जब तुमने अपनी कश्ती दरिया में तो,
किनारा तब समुन्दर का मैं छोड़ चला था।

कमजोर मकां में रहने वाले मजबूत दिल होते थे,
इस जहाँ में भी "ख़ामोश" ऐसा दौर चला था।
....................................................................................
                 अमित कुमार ख़ामोश

हम थोड़े से हैं...........

www.nilkhamos.blogspot.com हम थोड़े से तो जरूर हैं तुम्हारी जिन्दगी में शामिल। वो अलग बात कि नहीं हूं बिल्कुल मैं तुम्हारे काबिल। हम ...